HomeTrendingअमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

-

एजेंसी, नई दिल्ली। तीन जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। अब तक जिन भक्तों ने आॅनलाइन माध्यम से यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उनके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। प्रशासन की तरफ से स्थापित केंद्रों पर सोमवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ और पहले दिन ही बड़ी संख्या में भक्त विशेष केंद्र पर पहुंचे हैं। अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को बालटाल और पहलगाम मार्ग से शुरू होगी।

रजिस्ट्रेशन के लिए केंद्र पर आए एक श्रद्धालु ने पहलगाम हमले के डर पर बात करते हुए कहा इस बार लोग उत्साहित हैं। कोई डर नहीं है। व्यवस्थाएं अच्छी हैं। प्रशासन हमारे साथ है। एक अन्य श्रद्धालु ने कहा, आप लोगों में उत्साह देख सकते हैं। मुझे अमरनाथ में आस्था है। वे (आतंकवादी) जो चाहें कर सकते हैं, हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मैं सभी लोगों से जम्मू-कश्मीर आने का अनुरोध करना चाहता हूं ताकि हमारी सेना और सरकार यह कह सके कि हम उनकी (आतंकवादियों की) हरकतों से प्रभावित नहीं हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts