HomeTrending1 जुलाई से रेलवे करने जा रहा ये कई बड़े बदलाव, पढ़िए...

1 जुलाई से रेलवे करने जा रहा ये कई बड़े बदलाव, पढ़िए खबर…

-

  • अब ट्रेन की रवानगी से 8 घंटे पहले बनेगा चार्ट, कल से रेलवे करने जा रहा कई बदलाव।

एजेंसी, नई दिल्ली। अब रेलवे टिकट और रिजर्वेशन की प्रक्रिया में सुधार करते हुए बड़ा कदम उठाने जा रही है। ये नियम कल यानि 1 जुलाई से लागू होंगे। कल से तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर नियम बदलने जा रहा है। रेलवे बोर्ड के उस प्रपोजल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सहमति जता दी है, जो कि ट्रेन छूटने के आठ घंटे पहले चार्ट तैयार करने को लेकर था। अब मुसाफिरों को ट्रेन चलने के आठ घंटे पहले ही इस बात का पता चल जाएगा कि उनका टिकट कन्फर्म है या नहीं। इससे उन लोगों के लिए आसानी हो जाएगी कि दूर-दराज जाने के लिए यात्रा करते हैं और अंतिम समय तक टिकट की स्थिति कन्फर्म न होने से उनको बहुत परेशानी होती थी। नई आरक्षण प्रणाली दिसंबर 2025 से लागू की जाएगी।

अब 1 जुलाई से सिर्फ आधार-वेरिफाइड यूजर्स ही वेबसाइट या फिर एप के जरिए तत्काल बुकिंग कर पाएंगे। इसके अलावा कुछ और बदलाव भी होंगे। जैसे कि आरक्षण फार्म अलग-अलग भारतीय भाषाओं में भरा जा सकेगा। अपनी पसंद की सीट चुनने का भी आॅप्शन होगा। दिव्यांगजनों, छात्रों और मरीजों के लिए विशेष सुविधाएं होंगी। किराए को लेकर भी कैलेंडर होगा, जिससे यह पता चल सकेगा कि किस दिन कितना किराया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts