HomeCRIME NEWSRaja Raghuwanshi Murder Case: पुलिस के हर सवाल पर बार-बार बोलती रही...

Raja Raghuwanshi Murder Case: पुलिस के हर सवाल पर बार-बार बोलती रही सोनम रघुवंशी, ‘मेरे सिर में दर्द हो रहा है’

-

Raja Raghuwanshi Murder Case: इंदौर की सोनम रघुवंशी को पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में मेघालय पुलिस शिलॉन्ग ले जा रही है सोनम रास्ते में शांत रही और सिरदर्द की शिकायत करती रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शादी के सिर्फ एक महीने बाद अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में सोनम को गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) से मेघालय पुलिस शिलॉन्ग ले जा रही है। सोनम को गाजीपुर से होते हुए बिहार, कोलकाता, फिर गुवाहाटी और शिलॉन्ग तक ले जाया जा रहा है। यह सफर कड़ी पुलिस निगरानी में हो रहा है। पुलिस के मुताबिक, सोनम रास्ते भर बिल्कुल शांत रही। जब उससे कुछ पूछा गया तो बस यही बोली- “मेरे सिर में दर्द हो रहा है। रास्ते में जब पुलिस ने सोनम को खाने को कहा तो उसने मना कर दिया। कई बार पूछने पर भी उसने कुछ नहीं खाया और बिलकुल बात नहीं की।

पुलिस ने बताया कि सोनम ने पूरे रास्ते किसी से कोई बातचीत नहीं की। वह सिर्फ सिरदर्द की बात कहती रही और बाकी सवालों पर चुप रही। अब पुलिस को उम्मीद है कि शिलॉन्ग पहुंचकर पूछताछ में कुछ जानकारी मिल सकेगी।

 

 

सोनम को मेघालय ले जा रही पुलिस: राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार करने के बाद मेघालय पुलिस उसे शिलॉन्ग ले जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनम को जिस गाड़ी से ले जाया जा रहा है। इस सफर में पहले उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोनम को यूपी सीमा पार करवाई, इसके बाद बिहार पुलिस उसकी सुरक्षा में लगी है।

अब पुलिस की योजना है कि पटना से फ्लाइट द्वारा सोनम को कोलकाता ले जाया जाए। इसके लिए 3:55 बजे की फ्लाइट बुक की गई है। कोलकाता से उसे गुवाहाटी होते हुए शिलॉन्ग पहुंचाया जाएगा।

 

 

मेघालय पुलिस ने किया बड़ा खुलासा: मेघालय पुलिस के अनुसार, जांच में यह बात सामने आई है कि सोनम ने ही अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की योजना बनाई थी। उसने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर इस मर्डर प्लान को अंजाम देने की तैयारी की थी। यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि पूरी तरह सोच-समझकर रची गई साजिश थी।

चार कॉन्ट्रैक्ट किलर भी गिरफ्तार: पुलिस का दावा है कि इस हत्या को अंजाम देने के लिए चार शूटरों (कॉन्ट्रैक्ट किलर्स) को शिलॉन्ग बुलाया गया था। इन चारों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उन्होंने हत्या की प्लानिंग, सोनम की भूमिका, पैसे की बात और घटना से जुड़े कई राज उजागर किए हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts