HomeCRIME NEWSमेरठ में बाइक सवार बदमाश से पुलिस की मुठभेड़

मेरठ में बाइक सवार बदमाश से पुलिस की मुठभेड़

-

  • मेरठ में चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाश से पुलिस की मुठभेड़,

  • बदमाश पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट पुलिस की सोमवार देर रात करीब एक बजे चेकिंग के दौरान समर गार्डन चौराहे पर, पड़ोसी पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ गोली चलाकर दहशत फैलाने वाले बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार करने के बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, बदमाश के खिलाफ चोरी सहित अन्य धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं पुलिस बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है।

 

 

सोमवार देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जान से मारने की नीयत से पड़ोसी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दहशत फैलाने वाला तारापुरी का रहने वाला बदमाश मौ0 इरफान पुत्र फतेह मदीना कॉलोनी में छुपा हुआ है। पुलिस टीम ने बदमाश की घेराबंदी शुरू कर दी। सभी बदमाश पुलिस को चकमा देकर वहां से भागने लगा पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे समर गार्डन चौराहे पर घेर लिया। इस दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दी। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी उसके चलते वह घायल होकर मौके पर गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

 

 

पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, बदमाश ने अपने पड़ोस के रहने वाले मेहराज पर रविवार को जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थी। पुलिस ने मेहराज द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा कायम कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस का कहना है कि बदमाश पर चोरी सहित अन्य धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं उसके बाद भी पुलिस बदमाश का और आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts