Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrचार महिला चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाज़ार में लोगों के...

चार महिला चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाज़ार में लोगों के पर्स काटकर करती थीं चोरी

-

बुलंदशहर–  बुलंदशहर के सिकंदराबाद रोड से पुलिस ने चैकिंग अभियान के दौरान 4 शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं के पास से चोरी किए गए 7,000 रुपए नकद और एक आधार कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस ने चारों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

थाना प्रभारी सुनित मलिक ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं ने पूछताछ में खुद कबूल किया कि उन्होंने गुलावठी के मंगल बाजार में एक महिला से पता पूछने के बहाने उसका बैग ब्लेड से काटकर चोरी की। महिला आरोपियों के खिलाफ पहले भी चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करते हुए सभी महिलाओं को जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सानिया पत्नी कासिम निवासी बझेडा (थाना कपूरपुर, हापुड़), रुबी पत्नी इमरान निवासी सराय छबीला (थाना कोतवाली देहात, बुलंदशहर), शमा पत्नी आरिफ निवासी धोबयो वाली गली (थाना चन्दौस, अलीगढ़), और मुन्नी पत्नी जाहिर निवासी बारादरी (थाना खुर्जा) के रूप में हुई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts