HomeTrendingअग्निवीर-एयरफोर्स में चयनित युवक की मौत

अग्निवीर-एयरफोर्स में चयनित युवक की मौत

-

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-बहन घायल


औरैया। बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। अग्निवीर एयरफोर्स के लिए चयनित 20 वर्षीय युवक रामजी की मौके पर ही मौत हो गई। उसके पिता और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर जा गिरे। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार रामजी को आज ही बैंगलोर ट्रेनिंग के लिए रवाना होना था। उनका हाल ही में अग्निवीर एयरफोर्स में चयन हुआ था।

27 जून से उनकी ट्रेनिंग शुरू होने वाली थी। शाम को युवक ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन उससे पहले ही घर में मातम छा गया। हादसा जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर अछल्दा-फफूंद मार्ग पर अमेला बम्बा के पास हुआ।

फफूंद थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी 20 वर्षीय रामजी, अपनी 23 वर्षीय बहन कुसमा देवी और 50 वर्षीय पिता श्याम सिंह के साथ बाइक से जा रहे थे। बहन कुसमा को किसी तरह की परेशानी थी, इसलिए अछल्दा थाना क्षेत्र के छछुंद गांव में झाड़-फूंक कराने गए थे।

वे बुधवार सुबह करीब 6 बजे घर लौट रहे थे। तभी फफूंद की ओर से आ रही अमूल दूध लदी एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए। रामजी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुसमा देवी और श्याम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौजूद लोगों की सूचना पर डायल-112 टीम और अछल्दा थाना प्रभारी सुरेश सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी अछल्दा भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

बैंगलोर के लिए ट्रेन पकड़ने वाला था
परिजनों ने बताया कि रामजी का 1 महीने पहले ही अग्निवीर एयरफोर्स में चयन हुआ था और उनकी ट्रेनिंग 27 जून से शुरू होनी थी। आज ग्वालियर से बैंगलोर के लिए रिजर्वेशन था। वह शाम को बैंगलोर के लिए ट्रेन पकड़ने वाले थे। मृतक के पिता पाता प्लांट में मजदूरी का काम करते है। बेटे की असामयिक मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया है। मृतक की मां सारिका देवी और छोटे बेटे कन्हैया का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की तीन बहनें संध्या, कुसमा और रचना है। कुसमा जो घायल है और एक छोटा भाई कन्हैया जो अभी पढ़ाई कर रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts