HomeTrending9.95 लाख के केसीसी ऋण में फर्जीवाड़ा

9.95 लाख के केसीसी ऋण में फर्जीवाड़ा

-

बैंक की जांच के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक ने दर्ज कराया मुकदमा


बागपत। बड़ौत स्थित बैंक आॅफ बड़ौदा की शाखा में 9.95 लाख रुपये के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण में कथित फजीर्वाड़े का मामला सामने आया है। बैंक की आंतरिक जांच के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने कोतवाली में यह मुकदमा दर्ज कराया। यह मामला तब उजागर हुआ जब संबंधित ऋण खाता गैर-निष्पादित परिसंपत्ति घोषित होने के बाद बैंक ने बकाया वसूली की प्रक्रिया शुरू की। बैंक द्वारा कराई गई जांच में पाया गया कि ऋण के लिए बंधक रखी गई कृषि भूमि के दस्तावेजों और स्वामित्व को लेकर गंभीर अनियमितताएं थीं।

राजेश कुमार ने आरोपी महक सिंह, महिपाल समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बैंक ने अपनी शिकायत में पैनल अधिवक्ता की जांच रिपोर्ट सहित कई दस्तावेजों को आधार बनाया है। मुकदमे में ऋणधारक, गारंटर और अन्य संबंधित व्यक्तियों को नामजद किया गया है। शिकायत में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ऋण प्राप्त करने और बैंक को वित्तीय नुकसान पहुंचाने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच दल बैंक रिकॉर्ड, ऋण स्वीकृति से जुड़े दस्तावेज, बंधक भूमि के राजस्व अभिलेख और आंतरिक जांच रिपोर्टों की गहन पड़ताल करेगा। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि 9.95 लाख रुपये के इस ऋण प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी कहां और कैसे हुई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts