जीवन की सार्थकता के लिए गुरु-शिष्य परंपरा को जीवन मे अपनाएं – महंत आचार्य मनीष स्वामी
शारदा रिपोर्टर मेरठ। श्री बालाजी मंदिर नौचंदी मेरठ आज दिनांक 29 जुलाई 2026 को श्री बालाजी मंदिर नौचंदी मेरठ में श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया मंदिर के सर्वप्रथम मंदिर के संस्थापक पूज्य गुरुदेव नरेंद्र स्वामी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत आरंभ कार्यक्रम का शुभारंभ किया मुख्य यजमान मोनिका गोयल संदीप गोयल जी द्वारा सर्वप्रथम गुरु गद्दी का पूजन किया गया।श्री बालाजी सेवा संस्थान संकीर्तन मंडल द्वारा भजन स्तुति भजन कीर्तन किया गया तथा बुढ़ाना ,शामली ,सहारनपुर ,मुजफ्फरनगर ,हापुड़ ,गाजियाबाद,खुर्जा ,दिल्ली ,नोएडा आसपास के सभी क्षेत्रों से गुरुभक्तो ने दर्शन किये गुरुपूजन किया। श्री बालाजी सेवा संस्थान की भजन संकीर्तन मंडल से भजन गायक संजय वर्मा द्वारा ..हमारे है श्री गुरुदेव हमे किस बात की चिंता ,आनंद ही आनंद बरस रहा बलिहारी ऐसे सतगुरु की, गुरु लादो भजन की वोही माला भजन की प्रस्तुति की गयी तत्पश्चात गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर आशीर्वचन करते महंत आचार्य मनीष स्वामी जी ने कहा गया गुरु किसी व्यक्ति का नाम नहीं गुरु सिर्फ तत्व का नाम है हमें जीवन में गुरु शिष्य परंपरा के साथ राष्ट्र धर्म को भी निभाना चाहिए तथा गुरु वह जो जीवन में अंधकार को दूर करें तथा जीवन में हमारा सच्चा मार्ग प्रशस्त करें सच्चा गुरु की भगवान की प्राप्ति में हमारी मध्यस्थता करता है तथा हमें भगवत प्राप्ति का रास्ता दिखलाता है। बिना गुरु के मुक्ति मिलना भी असंभव है गुरु कृपा से ही ईश्वर की सच्ची भक्ति एवं ज्ञान प्राप्त होता है महंत धीरज स्वामी द्वारा भोग लगाकर आरती की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेंद्र अग्रवाल,बाल किशोर शर्मा ,सतीश शर्मा जगमोहन लाल, दीपक गर्ग, विनोद कुमार ,अनिल कुमार गुप्ता,श्री ज्ञानेश्वर शर्मा,विभोर का विशेष सहयोग रहा।