HomeTrendingतेज रफ्तार बलेनो डिवाइडर से टकराकर पलटी

तेज रफ्तार बलेनो डिवाइडर से टकराकर पलटी

-

तीन लोग मामूली घायल, कार सवार मौके से फरार, एसआरएस मॉल के सामने हुआ हादसा


बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र में एसआरएस मॉल के सामने सोमवार देर रात तेज रफ्तार बलेनो कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आईं। राहत की बात रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार बलेनो कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार पहले डिवाइडर पर चढ़ी और फिर पलट गई। हादसे के बाद कार के पहिए ऊपर और छत नीचे हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार में फंसे तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी को मामूली चोटें आई थीं। पलटी हुई कार को सीधा करने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद कार में सवार सभी लोग मौके से चले गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी। कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि कार सवार नशे की हालत में थे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts