सिर पर रॉड मारी, घर से 500 मीटर दूर खाली प्लॉट में शव फेंका
बुलंदशहर। आठ साल की बच्ची से रेप के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। शुक्रवार दोपहर को बच्ची अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने कई घंटे तलाश के बाद भी नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम को घर से 500 मीटर दूर रात दो बजे बच्ची का खून से लथपथ शव मिला। पुलिस के अनुसार शुरूआती जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आरोपी अपनी पत्नी के साथ उसी मकान में रहता था और बच्ची के पिता के साथ नौकरी भी करता था। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस और एसओजी की टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। घटना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र की है।
जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर औद्योगिक चौकी क्षेत्र के पास बच्ची किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहती थी। उसी मकान में कन्नौज का रहने वाला राजू कश्यप (36) किराए पर रहता है। शुक्रवार दोपहर वह बच्ची को गोलप्पे खिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद सूनसान इलाके में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किसी को घटना की जानकारी न हो इसलिए सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मौके से भाग गया।
पुलिस ने के अनुसार बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन उसे अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव बतायूं ले गए हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से आरोपी फरार है। पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसओजी की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्य भी जुटा रही है।
एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगाई गई हैं।