HomeCRIME NEWSNoida crime news: महिला के कटे सिर को तलाशने के लिए सर्च...

Noida crime news: महिला के कटे सिर को तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन, दस टीमें की गई गठित

-

– दस टीमें की गई गठित, पांच सौ सीसीटीवी फुटेज देखी, लेकिन नहीं मिला सुराग।

नोएडा। सेक्टर-82 कट के पास गुरुवार को नाले में मिली महिला की सिर कटी लाश मामले में पुलिस जांच कर रही है। सिर की तलाश में पुलिस ने घटनास्थल के तीन किलोमीटर के रेडियस में सर्च अभियान चलाया पर सफलता नहीं मिली। लाश मिलने वाले दिन के तीन दिन पहले तक घटनास्थल की तरफ से गुजरे 550 चार पहिया वाहनों को पुलिस ने संदिग्ध मानकर चिह्नित किया है। वहीं पुलिस ने 500 से ज्यादा सीसीटीवी की फुटेज देखी।

एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि महिला के सिर की तलाश में पुलिस ने अभियान चलाया। जंगलों, नालों, झाड़ियों और पार्कों समेत अन्य जगहों पर महिला के सिर को तलाशा गया। जहां शव मिला है, वहां के आसपास लगे पांच सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। अब महिला की पहचान और हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए दस टीमें गठित कर दी गई हैं। सभी टीमों में शामिल पुलिसकर्मियों को अलग-अलग भूमिका दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे सेक्टर-82 कट के पास एक महिला का शव बिना सिर के नाले में मिला था। महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे। हथेली भी गायब थी। महिला के शरीर के कई हिस्से में गंभीर चोट के निशान भी थे। प्राथमिक जांच में ऐसा लगा कि महिला की हत्या कर शव को नाले में पहचान छिपाने के लिए फेंका गया था। महिला के शव की पहचान के लिए पुलिस ने यूपी के विभिन्न जिलों के अलावा दिल्ली और हरियाणा पुलिस से भी संपर्क किया है।
एक सप्ताह में 30 से 40 साल की महिला की दर्ज हुई गुमशुदगी की सूची मांगी गई है। गाजियाबाद पुलिस से भी संपर्क किया गया है।

आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं अलग की गई। पहचान छिपाने के लिए सिर काटकर उसके शव को नोएडा में फेंका गया। हाथों की हथेली कटने के पीछे तर्क यह भी दिया जा रहा है कि हो सकता है कि महिला के हाथ में कोई टैटू हो जो पहचान में सहायक बन जाता। इससे बचने के लिए योजनाबद्ध तरीके से हथेली भी काटी गई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts