HomeAccident Newsशादी से पहले दूल्हे समेत चार चचेरे भाइयों की मौत, हरिद्वार जाते...

शादी से पहले दूल्हे समेत चार चचेरे भाइयों की मौत, हरिद्वार जाते वक्त शामली में हुआ हादसा

-

– कल बारात जानी थी, सभी इकलौते थे।

शामली। बेकाबू स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े कैंटर में घुस गई। हादसे में चार चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें से एक की कल शादी होनी थी। शादी से पहले चारों ने हरिद्वार जाकर गंगा नहाने का प्लान बनाया था। लेकिन, रास्ते में हादसा हो गया। सभी अपने-अपने परिवार में इकलौते थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चकनाचूर हो गई। टुकड़े सड़क पर 100 मीटर तक बिखर गए। छत गायब हो गई। कार चला रहे युवक के सीने में स्टेयरिंग घुस गई। चारों भाई कार में बुरी तरह से फंस गए। पुलिस ने कार को काटकर उनके शवों को निकाला।

कैंटर के भी टुकड़े हो गए। केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। पिछले पहिए अलग हो गए। हादसा शुक्रवार रात एक बजे पानीपत-खटीमा हाईवे पर बुटराडा फ्लाईओवर के बुटराड़ा गांव के पास ​​​​​हुआ। मरने वाले चारों हरियाणा के सोनीपत के बरोदा गांव रहने वाले थे।

मृतकों की पहचान साहिल (22), विवेक (23) , आशीष (24) और परमजीत (24) के रूप में हुई है। परमजीत की कल शादी होनी थी। आशीष की शादी अगले साल फरवरी में तय थी। साहिल की शादी पिछले साल ही हुई थी। एएसपी संतोष सिंह ने बताया कि कार के अंदर से शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। आशंका जताई जा रही है कि कार सवार नशे में थे।

हादसे के बाद कैंटर चालक फरार

हादसे के बाद कैंटर चालक फरार हो गया। फिलहाल, कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है। वहां आसपास सीसीटीवी नहीं लगा था। परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। वो लोग 12 बजे तक पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच सकते हैं।’

चारों अपने घर के इकलौते बेटे थे

चारों युवक एक ही परिवार के चचेरे भाई थे। चारों आपने घर के इकलौते थे। चार में से तीन के पिता की मौत हो चुकी है। मृतकों में आशीष खेती-बाड़ी करके गुजारा कर रहा था। साहिल गोहाना के डाकखाने में पिछले दो साल से नौकरी कर रहा था। विवेक के पिता खेती-बाड़ी करते हैं।

शादी से पहले हरिद्वार में स्नान करने की प्लानिंग बनाई

परमजीत का परिवार शादी की तैयारी में जुटा हुआ था। चारों दोस्तों ने शादी से पहले हरिद्वार में स्नान करने की प्लानिंग बनाई, लेकिन देर रात सड़क हादसे में चारों की मौत हो गई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts