HomeCRIME NEWSमोदीनगर: घर में घुसकर महिला से रेप की कोशिश

मोदीनगर: घर में घुसकर महिला से रेप की कोशिश

-

– विरोध करने पर की मारपीट, दीवार फांदकर घर में आया था


मोदीनगर। मोदीनगर में थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

नगर की एक गांव निवासी महिला परिवार सहित रहती है। महिला ने बताया कि देर रात पड़ोसी दीवार फांदकर घर के अंदर आ गया। आरोपी युवक बाथरूम में आकर छिप गया। आरोप है कि देर रात जब महिला अपने कमरे से बाहर निकली तो युवक ने बाथरूम से निकलकर उसे दबोच लिया।

युवक ने महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। इसी बीच महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुन आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने अपने पति के साथ मुरादनगर थाने में तहरीर दी है। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पड़ोसी युवक रोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts