Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशमुरादनगर: तेज आवाज में गाना बजाने से मना करने पर महिला से...

मुरादनगर: तेज आवाज में गाना बजाने से मना करने पर महिला से की अभद्रता

-


मुरादनगर। हिसाली मार्ग स्थित सूर्य विहार कॉलोनी में तेज आवाज में गाना बजाने का विरोध करने पर दबंग ने दंपति को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हिसाली मार्ग स्थित सूर्य विहार कॉलोनी में एक महिला अपने परिवार के साथ रहती है।

सुबह महिला अपने पति को दिल्ली मेरठ मार्ग पर छोड़ने के लिए जा रही थी। जब वह धेदा रेलवे फाटक के पास पहुंची तो कार सवार ने तेज आवाज में गाने बजा रखे थे। महिला ने गाने की आवाज कम करने को कहा। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई।
देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ी कि युवक ने महिला से गाली गलौज करनी शुरू कर दी। दंपति को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने मुरादनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने वैभव कटियार निवासी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts