शारदा रिपोर्टर मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वैश्विक हालातों को देखते हुए जो अपील जनता से की गई, मेरठ में इसका असर दिखाई देना शुरू हो गया है। बुधवार को विकास भवन में आयोजित हुई विधायी समाधिकार समिति की समीक्षा बैठक में एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ई रिक्शा से पहुंचे।

एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज जब ई रिक्शा में बैठकर बैठक में पहुंचे तो इस दौरान उसी ई रिक्शा में उनके साथ उनके गनर और पीए भी बैठे दिखाई दिए । उन्होंने बताया कि हमने अपने प्रधानमंत्री द्वारा की गई अपील का पालन किया है। इस से न सिर्फ सरकारी खर्च कम होगा बल्कि और लोगों में भी जागरूकता बढ़ेगी।
इसी क्रम में राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का पालन करते हुए अपने एस्कॉर्ट की गाड़ियां लौटा दी हैं। अब ईंधन बचाने और सरकारी खर्च कम करने के उद्देश्य से बाइक या ट्रेन से यात्रा करेंगे । इसक साथ ही उन्होंने अपने निवास की सुरक्षा भी आधी कर दी । उन्होंने कहा कि इस फाइल से न सिर्फ सरकारी खर्च कम होगा बल्कि ईंधन संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा.
—- एक नजर में पढ़िए पूरी खबर…
एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज ई-रिक्शा से पहुँचे विकास भवन.

पीएम Narendra Modi की प्रेरणादायी अपील को जनसंदेश में परिवर्तित करते हुए सदस्य विधान परिषद (एमएलसी) Dharmendra Bhardwaj आज अपने आवास से विकास भवन, Meerut में आयोजित विधायी समाधान एवं अधिकार समिति की बैठक में कारों का काफिला छोड़कर ई-रिक्शा से पहुँचे।

एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि आज के समय में ईंधन बचत, विदेशी मुद्रा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक जागरूक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए संदेश को जन-जन तक पहुँचाना हम सभी का दायित्व है।


