Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: ढाबा संचालक से मारपीट करने वाले आरक्षी निलंबित

Meerut News: ढाबा संचालक से मारपीट करने वाले आरक्षी निलंबित

-

– भोला झाल पर ढाबा संचालक से आरक्षी अमित और भारत ने देर रात की थी मारपीट।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र स्थित भोला झाल इलाके में मंगलवार देर रात एक ढाबे पर हुए विवाद के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है, जब यश सैनी ढाबे पर कुछ लोगों और ढाबा कर्मचारियों के बीच कहासुनी के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। देर रात हुए हंगामे से वहां मौजूद ग्राहकों में दहशत फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात के समय ढाबे पर सामान्य दिनों की तरह ग्राहकों की आवाजाही थी। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे, जिनकी ढाबा संचालक और कर्मचारियों से किसी बात को लेकर बहस हो गई। शुरूआती कहासुनी कुछ ही देर में तीखे विवाद में बदल गई। आरोप है कि, दोनों आरक्षियों अमित और भारत ने धक्का-मुक्की करते हुए जमकर मारपीट भी की। जिससे ढाबे पर भगदड़ जैसे हालात बन गए।

घटना के दौरान कई लोग बीच-बचाव के लिए आगे आए, लेकिन विवाद बढ़ता चला गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि मारपीट में कुछ लोगों को चोटें आई हैं, हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। देर रात तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही और क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चचार्एं शुरू हो गईं। कुछ लोगों का कहना है कि विवाद में शामिल कुछ व्यक्ति सिविल ड्रेस में थे, जबकि अन्य लोग इसे सामान्य झगड़ा बता रहे हैं। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। वहीं घटना से जुड़े कुछ वीडियो मोबाइल फोन में रिकॉर्ड होने की भी चर्चा है।

स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि देर रात सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के विवाद से लोगों में भय का माहौल बनता है। उन्होंने प्रशासन से पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना के बाद ढाबा संचालकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। इस मामले में एसएसपी अविनाश पांडे ने दोनों आरक्षियों को निलंबित करते हुए विभागीय जांच बैठा दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts