Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: बाले मियां की मजार के सामने युवक का शव मिलने से...

मेरठ: बाले मियां की मजार के सामने युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ: नौचंदी थाना क्षेत्र के भवानी नगर में बाले मियां की मजार के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। गला काटकर युवक की हत्या की गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई है

घटना नौचंदी थाना क्षेत्र के भवानी नगर की है जहां बाले मियां की मजार के सामने तकरीबन 28 से 30 वर्ष के एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। युवक के हाथ पर गुदा हुआ है एसके मीणा, आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी नहीं हुई युवक की पहचान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts