Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: नहर से दो दिन बाद मिली सोहेल की लाश, दोस्तों संग...

मेरठ: नहर से दो दिन बाद मिली सोहेल की लाश, दोस्तों संग गया था मवाना, लौटते वक्त गंगा में नहाने कूदे थे

-

चंद्रशेखर की रैली में दोस्तों संग गया था मवाना, लौटते वक्त गंगा में नहाने कूदे थे

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मवाना में 21 मई को चंद्रेशेखर आजाद की रैली में गए सोहेल की लाश मिली है। सोहेल रैली खत्म होने के बाद अपने दोस्तों के संग गंगा में नहाने कूदा था। इसी दौरान तेज बहाव में चला गया। सोहेल को तैरना भी नहीं आता था, जब तक लोग उसे बचाते तब तक वो बहाव के साथ बह गया। पिछले 2 दिनों से नहर में गोताखोर सोहेल की तलाश कर रहे थे। आज शुक्रवार को उसका शव मिला है। घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है।

मवाना में 21 मई को आजाद समाज पार्टी प्रमुख और नगीना सांसद चंद्रशेखर की सभा और सम्मान समारोह था। समारोह में महताब सिनेमा निवासी सोहेल उसके दोस्त भी पहुंचे थे। मेरठ से 45 लोगों को लेकर एक बस सभा में गई थी। सभा खत्म होने के बाद सोहेल अपने दोस्तों के बाद घर नहीं लौटा बल्कि ये लोग गंगा में नहाने चले गए।

सोहेल उसके दोस्त फरमान को तैरना नहीं आता था। इसके बावजूद ये लोग गहरे पानी में नहाने उतर गए। अचानक तेज बहाव आया और युवक डूबने लगे। अन्य 3 दोस्त तैरना जानते थे। उन्हें लोगों ने बचाया और वो पानी से बाहर निकलने लगे। लेकिन जब तक सोहेल और फरमान को बचाने का प्रयास किया गया दोनों बहाव में बह गए।

पिछले दो दिनों से नहर में दोनों की तलाश चल रही थी। लेकिन दोनों का पता नहीं लग रहा था। आज शुक्रवार सुबह सोहेल की लाश नहर में मिली है। सोहेल के घरवाले भी दो दिनों से यहीं नहर किनारे डेरा डाले हुए थे। उन्हें उम्मीद थी कि बेटा मिल जाएगा।

लेकिन उसकी लाश सामने आई तो घरवालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। सोहेल की सगाई हो चुकी थी। ईद के बाद उसका निकाह होना था। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज रही है। हालांकि घरवाले पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर रहे हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts