Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: बिजली विभाग की लापरवाही से गई लाइनमैन की जान, मृतक के...

मेरठ: बिजली विभाग की लापरवाही से गई लाइनमैन की जान, मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कंकरखेडा में एक संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। झिझोखर निवासी 35 वर्षीय बिट्टू कंकरखेडा बिजली घर पर कार्यरत था। आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान यह हादसा हुआ।

बिट्टू सरधना रोड पर नगला तहसील शिवपुरम के पास टूटी विद्युत लाइन को ठीक कर रहा था। उसने नियमानुसार शटडाउन ले रखा था। इसी दौरान अचानक बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। करंट लगने से बिट्टू बुरी तरह झुलस गया और खंभे से नीचे गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत कैलाशी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक ने शटडाउन के बावजूद बिजली आपूर्ति शुरू करने वाले की पहचान और 15 लाख रुपए मुआवजे की मांग की।

सीओ दोराला पीसी अग्रवाल ने परिजनों को आर्थिक मदद का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। देर रात मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts