HomeCRIME NEWSफेसबुक पर दोस्ती फिर होटल में दुष्कर्म, महिला ने पीएसी के सिपाही...

फेसबुक पर दोस्ती फिर होटल में दुष्कर्म, महिला ने पीएसी के सिपाही पर दर्ज कराई एफआईआर

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। एक महिला ने पीएससी के सिपाही पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है, कि 49वीं वाहिनी ढअउ में तैनात सिपाही ने पहले फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद बातें होने लगी, फिर उसने शादी करने का झांसा दिया। होटल में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो सिपाही साफ मुकर गया। फिलहाल, मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में आरोपी ढअउ जवान पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने भूपेंद्र पाठक नाम के पीएसी सिपाही पर केस दर्ज कराया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2018 में मुजफ्फरनगर निवासी युवक से हुई थी। बाद में ससुराल वालों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। महिला अपने 6 साल के बेटे के साथ मायके में ही रहने लगी थी। महिला का आरोप है, कि करीब 2 साल पहले सोशल मीडिया फेसबुक पर उसकी मुलाकात बरेली के रहने वाले भूपेंद्र पाठक से हुई। वह 49वीं वाहिनी में सिपाही के पद पर तैनात था।

महिला का आरोप है, कि फेसबुक पर चैटिंग के बाद दोनों की मुलाकात हुई, फिर धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। सिपाही ने शादी का झांसा दिया और उसे कंकरखेड़ा के एक होटल में ले गया। महिला का दावा है, कि सिपाही ने होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह शादी की बात कहकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब हमने शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

इस मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि महिला के आरोपों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts