Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: पति ने ससुराल पक्ष पर किया जानलेवा हमला, वीडियो हुआ वायरल,...

मेरठ: पति ने ससुराल पक्ष पर किया जानलेवा हमला, वीडियो हुआ वायरल, जांच में जुटी पुलिस

-

– दहेज की मांग पर बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला उस समय हिंसक झड़प में बदल गया, जब एक पति ने अपने ससुराल पक्ष पर कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका पति लंबे समय से दहेज में नकदी और कार की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर वह उसे प्रताड़ित करता था। विवाद बढ़ने के बाद मामला उस समय गंभीर हो गया, जब पीड़िता के पिता अपनी बेटी से मिलकर अस्पताल से लौट रहे थे।

बताया गया कि पीड़िता के पिता ने अपनी कार मदिना मस्जिद के पास खड़ी की थी। तभी उनके दामाद मो. सुहैब वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने तलाक देने की धमकी दी और अपने साथियों को मौके पर बुला लिया।

आरोप है कि इसके बाद दामाद और उसके साथ आए लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। वहीं छतों से महिलाओं और अन्य लोगों द्वारा ईंट-पत्थर फेंके गए। इस हमले में अनीस अहमद और उनके बेटे को गंभीर चोटें आई हैं।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। उन्होंने कई नामजद आरोपियों के साथ-साथ 20 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है, जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं।

वहीं, एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दो टीमों का गठन कर दिया है। आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts