HomeCRIME NEWSदरोगा की पत्नी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

दरोगा की पत्नी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

-

एक महिला का चक्कर आ रहा सामने, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज शुरू की जांच


शारदा रिपोर्टर मेरठ। बहसूमा क्षेत्र के गांव मौहम्मदपुर शकिस्त में उप निरीक्षक गौरव की पत्नी मनीषा ने गृह क्लेश के चलते मायके में बंद कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेरठ मोर्चरी भेज दिया है।

जांच अधिकारी थानाध्यक्ष रविंद्र पंवार ने बताया कि गांव मौहम्मदपुर शकिस्त निवासी मनीषा (28) पुत्री सुभाष की शादी करीब दो वर्ष पहले बहसूमा के मोहल्ला कांकड़ोवाला निवासी गौरव के साथ हुई थी। गौरव वर्तमान में मथुरा जिले के वृंदावन स्थित बरसाना थाने में उप निरीक्षक के पद पर तैनात है।

पुलिस के अनुसार, शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच कथित तौर पर अन्य महिला से प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद चल रहा था। इसी मानसिक तनाव के चलते मनीषा ने मायके में खुद को अकेला पाकर फंदा लगाकर जान दे दी।

सीओ पंकज लवानिया भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए थाना प्रभारी को सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए। सीओ का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts