भाजपा सदस्य दीपमाला ने दुकान के आगे बस लगाने की शिकायत की थी
शारदा रिपोर्टर मेरठ। सदर बाजार निवासी और भाजपा सदस्य दीपमाला की चाय की दुकान के आगे खड़ी बस हटवा दी गई। दीपमाला ने दुकान के सामने बस खड़ी करने की शिकायत की थी।
दीपमाला की दुकान प्रभात नगर जेल चुंगी रोड पर है। उनके माता-पिता का निधन हो चुका है। वह चाय बेचकर घर चलाती हैं। उनकी दुकान कई साल से इसी जगह पर है। दीपमाला के मुताबिक, कुछ समय से उन पर दुकान खाली करने का दबाव बनाया जा रहा था। दुकान के सामने बस खड़ी कर दी गई थी, जिससे ग्राहकों को दुकान दिखाई नहीं देती थी और ग्राहक आना बंद हो गए थे।
उनका कहना है कि दुकान के पास की इमारत में बैंक खुलने के बाद उसकी कीमत और किराया बढ़ गया। इमारत के मालिक ने दुकान के सामने बस खड़ी कर दी थी। दीपमाला ने थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत की जानकारी मिलने के बाद संबंधित लोगों ने फळड अधिकारियों से मिलकर कार्रवाई कराई और सिविल लाइन थाने के पुलिस अधिकारियों को भी बताया। इसके बाद बस दुकान के सामने से हटवा दी गई।