Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: नशा मुक्ति यात्रा का कमिश्नरी चौराहे पर हुआ स्वागत

मेरठ: नशा मुक्ति यात्रा का कमिश्नरी चौराहे पर हुआ स्वागत

-

– युवाओं में नशा छुड़ाने को लेकर रविंद्र और धर्मेंद्र पदयात्रा के माध्यम से दे रहे संदेश।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। नशा मुक्त भारत की अलख को लेकर 19 हजार किलोमीटर की पदयात्रा लेकर हरियाणा के जींद से शुरू हुई नशा मुक्त भारत अभियान की बुग्गी यात्रा आज क्रांति धरा मेरठ पहुंची।

 

 

इस दौरान कमिश्नरी पार्क में पहुंचे पहलवान रविंद्र तोमर और धर्मेंद्र तोमर का लोगों ने स्वागत किया। बताया जा रहा है कि, यह दोनों पिछले करीब डेढ़ साल से देशभर में यात्रा कर युवाओं को नशा छोड़ने के लिए जागरूक कर रहे हैं। कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचनने के दौरान पहलवान रविंद्र तोमर ने बताया कि उन्होंने अब तक विवाह नहीं किया है और अपना जीवन पूरी तरह इस मुहिम को समर्पित कर दिया है। उनका उद्देश्य पूरे भारत को नशा मुक्त बनाना है।

उन्होंने कहा कि, अब तक वह 19 हजार किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा कर चुके हैं और उनका लक्ष्य इस अभियान को देश के हर राज्य तक पहुंचाना है। वहीं, धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि उनका संकल्प गांव-गांव और शहर-शहर जाकर युवाओं को जागरूक करना है, ताकि नशे के खिलाफ एक मजबूत जन आंदोलन खड़ा किया जा सके।

यह अनोखी बुग्गी यात्रा अब मेरठ में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा कि, इस अभियान का मकसद आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर रखकर एक स्वस्थ और सशक्त भारत का निर्माण करना है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts