Homeउत्तर प्रदेशMeerutमंगल कलश स्थापना समारोह संपन्न

मंगल कलश स्थापना समारोह संपन्न

-

भारी संख्या में जुटे सकल जैन समाज से श्रद्धालुजन, चारों ओर बरसा आनंद


मेरठ। धर्मनगरी मेरठ में धर्म एवं आध्यात्म की मंगलमयी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए परम पूज्य संस्कार प्रणेता, ज्ञान योगी, जीवन आशा हॉस्पिटल प्रेरणा स्रोत जैनाचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महामुनिराज के पावन सान्निध्य एवं मंगलमय आशीर्वाद से सदर तिलक पार्क स्थित आवास पर तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया। मंगल कलश स्थापना को धर्म, संस्कार, सुख-समृद्धि एवं शुभता का प्रतीक मानते हुए श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा एवं भक्ति व्यक्त की। इस मौके पर भारी संख्या में सकल जैन समाज के श्रद्धालुजन के आवास पर जुटे। इस मौके पर सभी प्रसन्नचित थे। इससे पहले सदर दुर्गाबाड़ी प्रचीन जैन मंदिर से गुरूवर को लेकर डा. संजय जैन परिवार के तमाम सदस्य तिलक पार्क की ओर चले। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा से गुरूवर का स्वागत सत्कार किया गया। इस मौके पर बैड बाजे और नपीरी वाले भी चल रहे थे। चारों वातावरा गुरूवर की जय-जयकार से गूंज रहा था।

आचार्य श्री सौरभ सागर जी महामुनिराज के मंगलमय प्रवचन
आचार्य श्री सौरभ सागर जी महामुनिराज के मंगलमय आशीर्वाद से डा. संजय जैन के परिवार में हर्ष एवं उल्लास का वातावरण रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया तथा मंगलमय जीवन की कामना की। पूज्य गुरुदेव ने अपने प्रवचन के माध्यम से कहा कि जब भक्तों के अंदर संस्कारों का जागरण हो जाता है तब एक व्यक्ति ही नहीं संपूर्ण परिवार और समाज संस्कारवान हो जाया करती है, आज डा. संजय जैन ने यह आदर्श स्थापित किया है की भक्ति के साथ गुरु के प्रति समर्पण का अद्भुत संगम है। यह मंगल कलश स्थापना समारोह धर्म एवं संस्कारों के प्रति आस्था को और अधिक सुदृढ़ करने वाला रहा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts