Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: बाबा साहेब की मूर्ति तोड़ने वाले पर कार्रवाई की मांग, सौंपा...

मेरठ: बाबा साहेब की मूर्ति तोड़ने वाले पर कार्रवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन

-

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहे पर किया प्रदर्शन, एसएसपी को सौंपा ज्ञापन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। समाजवादी पार्टी के नेता अभिषेक भाटी के नेतृत्व में बुधवार को दर्जनों सपा कार्यकतार्ओं ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपते हुए बताया कि, बीती रात सरधना क्षेत्र में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़े जाने की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।

 

 

अभिषेक भाटी ने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है, जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना केवल एक मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की नहीं है, बल्कि यह देश के संविधान, सामाजिक न्याय और दलित समाज की भावनाओं पर सीधा हमला है। इस प्रकार की घटनाएं प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

सपा नेता अभिषेक भाटी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में बढ़ती अराजकता के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं, जिसके चलते ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। प्रशासन की लापरवाही और निष्क्रियता भी इस घटना के लिए जिम्मेदार है।

उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त मूर्ति को तत्काल पुन: स्थापित कर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।
प्रदर्शन कर रहे सपाइयों ने साफ कहा कि, समाजवादी पार्टी चेतावनी देती है कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

अभिषेक भाटी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहेगी। बता दें कि, जिले के सरधना थाना क्षेत्र के भगवानपुर में, सोमवार देर रात असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की नई स्थापित प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया, और सिर अपने साथ ले गए. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया, ग्रामीण दोषियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

बता दें कि, आने वाली 30 तारीख को होना इस मूर्ति का अनावरण होना था। लेकिन इससे पहले ही यह घटना हो गई। वहीं, इस मामले में सरधना थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह के अनुसार, प्रतिमा पूर्व विधायक संगीत सोम द्वारा अपने निजी कोष से स्थापित कराई गई थी, इसका औपचारिक अनावरण आगामी 30 मार्च को प्रस्तावित था। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों शोर से चल रही थीं। लेकिन उससे पहले ही क्षेत्र में सांप्रदायिक और सामाजिक तनाव पैदा करने के लिए तोड़ फोड़ के मामले को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts