Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Meerut: कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने किया प्रदर्शन

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के आह्वान पर मंगलवार को कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपा।

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताटों ने बताया कि, संयुक्त मोर्चा के सभी घटक संगठनों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली 8वें वेतन आयोग, स्थायी राष्ट्रीय वेतन आयोग का गठन, दैनिक वेतन, संविदा और आउटसेर्सिंग आदि पर कार्यरत कर्मचारियों का नियमितीकरण एवं ठेकेदारी प्रथा समाप्त किये जाने की मांगों को लेकर कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा पिछले काफी समय से मांग करते आ रहा है। लेकिन अभी तक भी उनकी किसी भी समस्याओं का समाधान सरकार द्वारा नहीं किया गया।

इसलिए आज कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के आह्वान पर भूख हड़ताल और सत्याग्रह के माध्यम से सरकार को जागना चाहते हैं, ताकि उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। सातवें वेतन आयोग के संस्तुतियों के उपरान्त व्याप्त विसंगतियां दूर करते हुए वेतन समिति की रिपोर्ट को प्रकाशित कर उसके पूर्ण लाभ प्रदेश के राज्य कर्मचारी, स्थानीय निकाय, सार्वजनिक निगम, परिवहन निगम, प्राधिकरण, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर एवं स्वयं सेवी संस्थाओं आदि के कर्मचारियों पर सामान्य रूप से लागू किया जाए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts