Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: महिला ने पति और उसकी प्रेमिका को पीटा, वीडियो वायरल के...

Meerut: महिला ने पति और उसकी प्रेमिका को पीटा, वीडियो वायरल के बाद एफआईआर

-

  • गन्ना समिति के दफ्तर में हुई मारपीट।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। एक महिला ने दफ्तर में पहुंचकर अपने पति और उसकी प्रेमिका को पीट दिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों ने स्थिति को संभाला, जिसके बाद महिला ने पुलिस बुला ली। महिला ने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ तहरीर दी। मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। प्रेमिका इसी दफ्तर में काम करती है।

दौराला गन्ना समिति के दफ्तर में तैनात लिपिक का महिला सहकर्मी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पत्नी को पता चला तो वह घर बचाने को विरोध में खड़ी हो गई। पति मारपीट करता लेकिन वह सब बर्दाश्त करती। उसे उम्मीद थी कि एक दिन हालात सुधरेंगे। काफी इंतजार के बाद सोमवार को महिला अपने पति के दफ्तर जा धमकी। साथ में तीनों बच्चे भी थे।

परिवार को देख पति का पारा चढ़ गया। उसने रोका तो नोकझोंक और फिर मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दफ्तर अखाड़ा बन गया। पति को प्रेमिका का पक्ष लेते देख पत्नी उस पर टूट पड़ी। बाल पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। आरोपी पति ने भी पत्नी पर हमला किया, जिसमें उसका एक दांत टूट गया। हंगामा देख कर्मचारी बीच बचाव को आए और स्थिति को संभाला।

तीन साल पहले चढ़ा इश्क का बुखार: पीड़िता महिला ने बताया कि तीन साल से उसके पति के सिर इश्क का भूत चढ़ा है। अपने टूटते घर को बचाने का उसने प्रयास किया लेकिन पति नहीं माना। बात दोनों के परिवार तक पहुंची लेकिन पति ने उनको भी नजर अंदाज कर दिया और मनमानी कर रहा है। उसे अपने तीनों बच्चों के भविष्य की भी चिंता नहीं है।

तीन दिन पहले एक साथ पकड़ा: महिला का कहना है कि पति धोखेबाज है। डेढ़ माह पहले विवाद बढ़ा तो पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने हस्तक्षेप कर समझौता करा दिया। हालांकि वह थाने में तहरीर दे चुकी थी। पति ने बदलने का भरोसा दिलाया लेकिन नहीं बदला। 21 जून को दोनों को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे स्थित रेस्टोरेंट में दोनों को एक साथ पकड़ा तो वह बर्दाश्त नहीं कर पायी। वह अफसर से शिकायत करने आई थी तो फिर हमला कर दिया।

16 साल पहले हुए थी शादी

पीड़िता महिला की शादी 2009 में हुई थी। शादी के बाद उनके तीन बच्चे हुए, जिनमें एक बेटा व दो बेटी हैं। महिला का कहना है कि सबकुछ ठीक चल रहा था अचानक पति मारपीट करने लगा। छोटी छोटी बातों पर जानवरों की तरह पीटता। शक हुआ तो वह वजह तलाशने लगी। पता चला पति के सिर इश्क का भूत सवार है और वह सहकर्मी महिला के साथ रहना चाहता है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts