Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ बुलियन वुमेन क्लब का हुआ उद्घाटन

मेरठ बुलियन वुमेन क्लब का हुआ उद्घाटन

-

  • चारु अग्रवाल अध्यक्ष, प्रियंका मित्तल बनी सचिव।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मेरठ बुलियन वुमेन क्लब का उदघाटन मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल और महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने आज बाउंड्री रोड स्थित होटल क्रिस्टल पैलेस में किया।

महिलाओं का समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिये मेरठ बुलियन वुमेन क्लब का गठन किया गया है। इस क्लब के माध्यम से महिलाओं को एक दूसरे से परिचय कराने और अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।

क्लब में जयश्री बाछल ज्वैलर्स पैलेस की चारु अग्रवाल अध्यक्ष, जे के ज्वैलर्स की प्रियंका मित्तल सचिव, जय मां ब्रजेश्वरी ज्वैलर्स की अंजू अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, जय प्रकाश, अनूप कुमार रस्तोगी ज्वैलर्स की मोना रसतोगी को संयोजिका बनाया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में श्वेता गोल्ड कागजी बाजार की श्वेता अग्रवाल, कपूर ज्वैलर्स की शिल्पा कपूर, मां ब्रजेश्वरी ज्वैलर्स की अपूर्व अग्रवाल, सुजाता कौशिक, वैशाली रस्तोगी, दिव्या शारदा, रश्मि रस्तोगी, सूष्टि अग्रवाल, नीतू रस्तोगी, नीरा जैन, कविता जैन और रीतू मांगलिक चुनी गई।

इस मौके पर बुलियन ट्रैडर्स के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने महिलाओं को समाज के हित में कार्य करने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने निजी कामों से समय निकाल कर समाज सेवा का काम भी करना चाहिये। महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने भी महिलाओं को क्लब की जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए बढ़ चढ़ कर सामाजिक कार्यो में हिस्सा लेने को कहा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts