HomeCRIME NEWSमामूली विवाद में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या

मामूली विवाद में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या

-

देर रात महिला से मिलने पहुंचा था, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया


प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के परदहा सुमेर गांव में सोमवार देर रात एक अधेड़ की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। गांव के जिलाजीत उर्फ जिल्लू (50) की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। उनके कोई बच्चे नहीं थे। वह गांव के एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाकर गुजारा करते थे।

गांव में चर्चा थी कि जिलाजीत के एक महिला से संबंध थे। सोमवार रात करीब दो बजे वह महिला से मिलने उसके घर पहुंचे। वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान लोगों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटा। जान बचाकर भागते समय जिलाजीत कुछ दूर स्थित चकमार्ग पर गिर पड़े। वहीं उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर आसपुर देवसरा पुलिस और पट्टी के क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे।सीओ पट्टी प्रदीप सिंह ने बताया कि अधेड़ की हत्या हुई है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts