HomeCRIME NEWSग्यारहवीं के छात्र ने की आत्महत्या

ग्यारहवीं के छात्र ने की आत्महत्या

-

फंदे पर लटका मिला शव, किराए के कमरे में रहता था


चित्रकूट। जिला मुख्यालय कर्वी के पाही तिराहे पर सोमवार रात 11 बजे 11वीं का छात्र किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। छात्र की मौत की वजह अभी साफ नहीं है।

मृतक की पहचान हरिश्चंद्र के रूप में हुई है। वह बेनी माधव का बेटा और राजापुर क्षेत्र की रगौली ग्राम पंचायत का रहने वाला था। हरिश्चंद्र कर्वी में किराए का कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा था। वह चित्रकूट इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था।

जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने कमरे की जांच की और आसपास के लोगों से जानकारी ली। छात्र की मौत की खबर मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। छात्र ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts