Homeउत्तर प्रदेशMeerutमवाना: भैंसा बुग्गी की दौड़ में गई छह बहनों के इकलौते भाई...

मवाना: भैंसा बुग्गी की दौड़ में गई छह बहनों के इकलौते भाई की जान

-

  • चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना प्रभारी से मिलते परिजन संवाद।

शारदा न्यूज, संवाददाता |


मवाना। थाना क्षेत्र में मंदवाड़ी खतौली मार्ग पर खतौली के कड़ली गांव निवासी 18 वर्षीय दीपक पुत्र ओमपाल की बाइक में फिरक (भैंसा बुग्गी) ने टक्कर मार दी। दीपक फलावदा में दिवाली की खरीदारी करने आया था।

दीपक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को मृतक के परिजनों ने फलावदा थाने पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। परिजनों ने गजेंद्र पुत्र हरवीर, नितिन, अजीत निवासीण चांदसमद थाना खतौली को नामजद करते हुए तहरीर दी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर परिजनों को शांत किया। छह बहनों का वह इकलौता भाई था। उसके पिता की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। वह ही पूरे परिवार का सहारा था। दीपक की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फलावदा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts