HomeEducation Newsयूपी बोर्ड: परीक्षा केंद्रों पर लगाएंगे नाइट विजन कैमरे

यूपी बोर्ड: परीक्षा केंद्रों पर लगाएंगे नाइट विजन कैमरे

-

  • उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद ने केंद्रों की दूरियों के मानकों में भी किया परिवर्तन।

शारदा न्यूज, संवाददाता |

मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं की तैयारी की जा रही है। परीक्षा फरवरी में संभावित है। केंद्रों पर जहां नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए नाइट विजन कैमरे लगाए जाएंगे वहीं परीक्षा केंद्रों की दूरी के नियमों में भी बदलाव किया गया है।

परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र 12 किमी और बालिकाओं के लिए सात किमी. दूर तक बनाए जाएंगे। शासन की ओर से जारी केंद्र निर्धारण नीति के अनुसार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं एवं दिव्यांग परीक्षार्थियों को यदि उनका स्कूल परीक्षा केंद्र बना है तो स्वकेंद्र की सुविधा दी जाएगी और ऐसा नहीं होने पर यथासंभव सात किमी दूर तक के स्कूल का केंद्र आवंटित होगा। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण 28 नवंबर तक पूरा हो जाएगा।

कैमरों की निगरानी में रहेंगे प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्रों को रखने के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम की निगरानी रात में भी अच्छी तरह से करने के लिए स्ट्रांगरूम एवं प्रश्नपत्रों की डबल लॉक अलमारी की निगरानी करने के उद्देश्य से अच्छे क्वालिटी के नाइट विजन वाले सीसीटीवी कैमरे ही लगाए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि इस समय केंद्र निर्धारण का काम चल रहा है, जो 28 नवंबर तक पूरा हो जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts