Homeन्यूज़सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर

सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर

-


नारायणपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में पुलिस के जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ की खबर सामने आई है। राज्य के नारायाणपुर जिले के सीमावर्ती नक्सल प्रभावित इलाके अबूझमाड़ में पुलिस और नसक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मिली जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया गया है। खबर है कि मुठभेड़ अभी भी जारी है। दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को एयर लिफ्ट कर रायपुर ले जाया गया है। अब पुष्टि का इंतजार है। नक्सलियों की बड़ी पार्टी से जवानों की मुठभेड़ जारी है। एसपी आई के एलिसेला ने पुष्टि की है। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। अब तक तीन शव बरामद होने की जानकारी मिली है। मौके से हथियार भी बरामद हुए हैं। जवानों ने इलाके में सर्च आॅपरेशन शुरू कर दिया है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है. पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी का दौर जारी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts