HomeTrendingबेटी को स्कूल छोड़ने जा रहे पिता की मौत

बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहे पिता की मौत

-

अनियंत्रित बाइक खंभे से टकराई, नहर में गिरे, बेटी गंभीर घायल


फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी आठ वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना सरौली मोड़ के पास हुई। घायल बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद फतेहपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

संगोलीपुर मड़ैयन निवासी रामराज (40) अपनी आठ वर्षीय बेटी अंशु को बाइक से खागा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय छोड़ने जा रहे थे। सरौली मोड़ के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई।

अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे पिता और बेटी दोनों नहर में जा गिरे। आसपास मौजूद किसानों ने उन्हें नहर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक रामराज की मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों की सूचना पर किशनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल बच्ची को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे फतेहपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक के परिजन भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे।

थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायल बच्ची का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts