HomeTrendingट्रक से टकराई खजूर लदी डीसीएम, दो की मौत -

ट्रक से टकराई खजूर लदी डीसीएम, दो की मौत –

-

मरने वाले संभल और अलीगढ़ के, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसा


जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में खजूर से लदी डीसीएम ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक सहित दो अन्य घायल हो गए।

यह हादसा उरई कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 173.7 पर कैथेरी टोल प्लाजा के सामने हुआ। गुरुवार रात करीब 12:45 बजे डीसीएम चरखारी से संभल की ओर जा रही थी, तभी वह आगे चल रहे एक ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे लोग फंस गए।
हादसे में डीसीएम चालक विष्णु यादव (पुत्र वीरेंद्र यादव), निवासी जुझारपुर, थाना अकराबाद, जनपद अलीगढ़ और केबिन में बैठे बबलू (पुत्र लहीक), निवासी ग्राम विलालपथ, थाना असमोली, जनपद संभल घायल हो गए। दोनों को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

इसी डीसीएम में सवार नीतेश (पुत्र अरव सिंह), निवासी जुझारपुर, थाना अकराबाद, जनपद अलीगढ़, और मोहिन (पुत्र भूरा), निवासी ग्राम विलालपथ, थाना असमोली, जनपद संभल गंभीर रूप से घायल हुए थे। उन्हें भी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त डीसीएम को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारु कराया। मृतकों एवं घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उरई पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर मौजूद रही।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts