HomeTrendingदो ट्रकों की आमने-सामने की भीषण टक्कर -

दो ट्रकों की आमने-सामने की भीषण टक्कर –

-

केबिन में फंसे चालक को फायर टीम ने जिंदा निकाला


लखनऊ। काकोरी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में एक चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही फायर सर्विस और पुलिस ने संयुक्त रूप से राहत अभियान चलाया। करीब कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 12:20 बजे चौक फायर स्टेशन को मलीहाबाद के पास दो ट्रकों की टक्कर की सूचना मिली। शुरूआती सूचना पर मलीहाबाद फायर स्टेशन से दमकल वाहन को मौके पर रवाना किया गया। रास्ते में पुलिस और पहले से पहुंची टीम ने बताया कि एक चालक ट्रक के केबिन में फंसा हुआ है। इसके बाद हालात की गंभीरता को देखते हुए हजरतगंज फायर स्टेशन से एमडीआरवी (मेजर डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल) भी तत्काल मौके के लिए रवाना की गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम ट्रक का चालक वाला हिस्सा पूरी तरह अंदर की ओर दब गया और चालक उसमें बुरी तरह फंस गया। फायर कर्मियों ने विशेष उपकरणों की मदद से लंबे रेस्क्यू आॅपरेशन के बाद चालक को जीवित बाहर निकाला।

घायल चालक की पहचान अरुण, निवासी रामनगर, थाना माल के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के लिए उसे स्थानीय पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारण कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts