HomeTrendingयुवक का शव फंदे से लटका मिला

युवक का शव फंदे से लटका मिला

-

पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा, आत्महत्या की आशंका


अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र के बूढनपुर मेहदौना गांव में युवक का शव गुरुवार रात करीब 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान धर्मेंद्र निषाद (28) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद परिजनों के साथ युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts