Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशमाघ मेले का हुआ शुभारंभ

माघ मेले का हुआ शुभारंभ

-

प्रयागराज। पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व के साथ माघ मेले का शुभारंभ हो गया। ब्रह्म मुहूर्त से लोग संगम समेत सभी घाटों पर स्नान करने लगे। हर- हर गंगे का नाद गूंज उठा है। श्रद्धालुओं और कल्पवासियों का रेला निरंतर बढ़ता ही जा रहा है।

 

Magh Mela

 

श्रद्धा के साथ स्नान ध्यान और पूजन अर्चन और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मां गंगा से याचना। भक्ति भाव से मां गंगा भी आह्लादित हैं। यह क्रम इसी तरह पूरे दिन बना रहेगा। अब तक लगभग हजारों लोगों ने स्नान कर लिया है। हालांकि जिलाधिकारी मनीष वर्मा का दावा है कि सुबह छह तक तीन लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

महाकुंभ में तैनात रहे पांच पीसीएस अधिकारियों की मेला क्षेत्र में तैनाती कर दी गई है। शासन स्तर से यह आदेश शुक्रवार को जारी हुआ और इनकी सूची भी जारी हो गई है। ये अधिकारी शनिवार से मेला क्षेत्र में ड्यूटी के लिए आ जाएंगे। इन पांच अधिकारियों में रामपुर में एसडीएम के पद पर तैनात आनंद कुमार कनौजिया की तैनाती माघ मेला क्षेत्र में की गई है, ये महाकुंभ में सेक्टर आठ के प्रभारी थे।

चंदौली में तैनात एसडीएम विजय त्रिवेदी को भी यहां भेजा गया है, ये महाकुंभ अखाड़ा क्षेत्र सेक्टर 19 के मजिस्टे्ट थे। इसी तरह महाकुंभ में अपनी सेवा दे चुके एसडीएम अमित त्रिपाठी, एसडीएम लाल सिंह यादव एवं रमेश पांडेय को भी माघ मेला की व्यवस्था देखने के लिए भेजा गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts