HomeWorld Newsचीन में पूर्व मेयर को मौत की सजा, घर से बरामद हुआ...

चीन में पूर्व मेयर को मौत की सजा, घर से बरामद हुआ था 13 हजार किलो सोना

-

घर से बरामद हुआ था 13 हजार किलो सोना और 3400 करोड़।

बीजिंग: चीन में करप्शन के खिलाफ सख्त मुहिम का मामला सामने आया है, जिसने ना केवल देश बल्कि पूरे विश्व को चौंका दिया है। चीन की सिटी के पूर्व मेयर को करप्शन के बड़े केस में दोषी पाए जाने के बाद मौत की सजा सुनाई गई है। जांच में उसके घर से जो कुछ बरामद हुआ, उसने सभी को चौंका दिया।

 

 

उज्बेकिस्तान की न्यूज वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, जांच एजेंसियों ने जब पूर्व मेयर के अपार्टमेंट पर रेड मारी तो वहां से 13 हजार 500 किलोग्राम सोना और करीब 3400 करोड़ भारतीय रुपये के बराबर युआन, कैश के रूप में बरामद हुए थे। इतनी भारी मात्रा में कैश और सोना पूर्व मेयर के घर से मिलना चीन के इतिहास में दुर्लभ है। इसके अलावा, चीन और विदेश में मौजूद पूर्व मेयर के लक्जरी रियल एस्टेट, महंगी कारों के कलेक्शन को भी जब्त किया गया था।

जांच में पाया गया कि साल 2009 से 2019 के बीच पूर्व मेयर ने अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए सरकारी ठेके दिलाने और जमीनों की डील को मंजूरी देने के एवज में सुनियोजित तरीके से घूस ली। इस दौरान उसने सैकड़ों अरब रुपये की अवैध संपत्ति जमा की।

अदालत ने सरकारी धन के गबन, पद के दुरुपयोग और गंभीर करप्शन का दोषी पाया। फैसले में कहा गया कि ेँंल्लॅ ने पब्लिक के भरोसे को तोड़ा और राज्य का भारी नुकसान किया। इसी के आधार पर उसको मौत की सजा सुनाई गई।

इस केस को चीन की हिस्ट्री के सबसे विवादास्पद भ्रष्टाचार विरोधी के मामलों में से एक माना जा रहा है। यह मामला न केवल सत्ता में बैठे लोगों के लिए कड़ा मैसेज है, बल्कि दुनिया भर में यह प्रश्न भी उठाता है कि भ्रष्टाचार और पद की ताकत मिलकर किस हद तक जा सकते हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts