Homepolitics newsजानिए, वक्फ बिल पर अखिलेश ने क्या कहा?

जानिए, वक्फ बिल पर अखिलेश ने क्या कहा?

-


नई दिल्ली। संसद में आज केंद्र सरकार वक्फ संशोधन विधेयक पेश कर दिया है। इस विधेयक को लेकर तमाम विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं। इसके साथ ही बीजेपी पर सवाल खड़े कर रहे हैं। समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि केवल वोट बटोरने के लिए मुकाबला चल रहा है।

अखिलेश ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी वो दल है जो बस जमीन देख ले। इन्हें तो जमीन से बहुत प्यार है। रेलवे-डिफेंस को बेचा है। जमीनें बेच दीं। पीएम की शुरू की गई योजनाएं तो आज तक पूरी नहीं हो पाईं। हमारे मुख्यमंत्री तो कहते हैं कि राजनीति उनका पार्ट टाइम जॉब है तो दिल्ली वाले ऐसे पार्ट टाइम नौकरी वाले लोगों को हटाते क्यों नहीं है?

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी पार्टी वक्फ बिल का विरोध करेगी। जिन लोगों के लिए यह बिल लाया जा रहा है उनकी ही बातों को अहमियत न देना, इससे बड़ी नाइंसाफी क्या होगी? बता दें कि समाजवादी पार्टी इस बिल को लेकर पहले ही अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी कर चुकी है। इसके अनुसार सभी सांसदों को आज अनिवार्य रूप से संसद में रहने का आदेश दिया गया है।

एक दिन पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि बीजेपी का इतिहास जिस तरह के फैसलों से भरा है, उससे जो परिणाम बीजेपी चाहती थी, वह नहीं आए। बीजेपी का हर फैसला वोट के लिए होता है। उन्होंने आगे कहा, समाजवादी पार्टी वक्फ बिल के खिलाफ है और आगे भी रहेगी, वे पूरा नियंत्रण अपने पास चाहते हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts