HomeBiharबिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर, लालू प्रसाद यादव की बिगड़ी...

बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर, लालू प्रसाद यादव की बिगड़ी तबीयत

-

  • किसी भी समय लालू प्रसाद यादव अब दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं।

बिहार: बिहार से बड़ी खबर है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि ब्लड शुगर बढ़ने की वजह से उनकी तबीयत खराब हुई है। पटना में डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली जाने की सलाह दी है। कहा जा रहा है कि किसी भी समय लालू प्रसाद यादव अब दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं। बीते दो दिनों से लालू यादव बीमार चल रहे हैं। आज (बुधवार) सुबह से उनकी तबीयत और ज्यादा खराब हो गई है।

ब्लड शुगर के बढ़ने की वजह से आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव परेशान हैं। इसके चलते बीते दो दिनों से वे बीमार चल रहे हैं। आज (बुधवार) सुबह से उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई है। ऐसे में राबड़ी आवास पर ही लालू यादव का इलाज किया जा रहा है।

बता दें, कि पिछले साल (2024) सितंबर के महीने में लालू प्रसाद यादव की मुंबई में एंजियोप्लास्टी हुई थी। उन्हें एक स्टेंट लगा है। इससे पहले सिंगापुर में 2022 में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी डोनेट की थी। किडनी के ट्रांसप्लांट के बाद लालू स्वस्थ भी थे। बढ़ती उम्र के चलते वे कुछ-कुछ बीमारियों से परेशान हैं। इससे पहले 2014 में उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी।

गौरतलब हो कि सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव ना सिर्फ स्वस्थ दिख रहे थे बल्कि वे 2024 के लोकसभा चुनाव में एक्टिव भी थे। रोहिणी आचार्य को सारण से टिकट दिया गया था। उस वक्त लालू यादव खुद प्रचार करने के लिए गए थे। इतना ही नहीं अभी हाल ही पटना के गर्दनीबाग में जब मुस्लिम संगठनों ने वक्फ बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया था तो उस वक्त भी कुछ देर के लिए लालू पहुंचे थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts