HomeCRIME NEWSKanpur murder: बुजुर्ग की ईंट से सिर कूच कर हत्या, जांच में...

Kanpur murder: बुजुर्ग की ईंट से सिर कूच कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

-

– चारपाई पर पड़ी मिली डेडबॉडी, सफाई का काम करते थे।

कानपुर। बजरिया थाना क्षेत्र में क्रिया कर्म करने वाले स्थान 58 वर्षीय एक बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ मिला है, घटना की जानकारी होने पर बजरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। कैलाश राजपूत रामबाग स्थित क्रिया कर्म करने वाले स्थान पर रहते थे। यहीं पर वो साफ सफाई का काम करते थे। आज जहां उनका शव ईंट से कूचा हुआ चारपाई पर पड़ा हुआ मिला है।

 

 

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्राइम स्पॉट को सीज कर दिया। मौके पर डॉग स्क्वायड से जांच करवाते हुए, मौके अपर मिली ईट एवं अन्य संदिग्ध चीजों को फोरेंसिक जांच करने के लिए भेजा गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही अऊउढ सेन्ट्रल अर्चना सिंह ने बताया कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना बजरिया क्षेत्रान्तर्गत चौकी पी रोड स्थित क्रियाकर्म घर (रामबाग) में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर जानकारी करने पर पाया गया कि शव कैलाश गौतम, उम्र लगभग 58 वर्ष का है, जो उक्त क्रियाकर्म घर में साफ-सफाई का कार्य करता था तथा वहीं निवास करता था। मृतक के परिजन भी मौके पर उपस्थित हो गए थे। फील्ड यूनिट को घटनास्थल पर बुलाकर निरीक्षण कराया गया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। घटना के संबंध में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts