Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशघरवाले बोले बेटी नागिन बन गई, गजब का फिल्मी ड्रामा, ...फिर जब...

घरवाले बोले बेटी नागिन बन गई, गजब का फिल्मी ड्रामा, …फिर जब सच आया सामने

-

– बिस्तर पर सांप की केंचुल रखकर गायब हुई लड़की

– शादी नहीं करना चाह रही थी इसलिए घर से गई।

औरैया। एक 25 साल की लड़की ने गजब का ड्रामा किया। लड़की ने अपने बिस्तर पर 5 फीट के सांप की केंचुल रखी, इसके बाद घर से भाग गई। उसके इस फिल्मी ड्रामे के चक्कर में गांववाले भी फंस गए। कहने लगे कि लड़की नागिन बन गई है। इसके बाद लड़की के घर पर लोगों की भीड़ लग गई।

 

 

इसी बीच किसी ग्रामीण ने लड़की के घर से अचानक गायब होने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। इसमें सामने आया कि लड़की का अफेयर चल रहा था। जबकि घरवाले उसकी शादी कहीं और तय कर रहे थे। इसीलिए वह घर से भाग गई। मामला फफूंद थाना क्षेत्र के सींगनपुर गांव का है।

सींगनपुर गांव में राकेश वाल्मीकि परिवार रहता है। राकेश की 5 बेटियां और 2 बेटे हैं। 4 बेटियों की शादी हो चुकी है। राकेश की छोटी बेटी रीना ने गांव के ही एक स्कूल से कक्षा- 8 तक की पढ़ाई की थी। रीना रविवार रात करीब 3 बजे फिल्मी ड्रामा कर घर से गायब हो गई। घर से भागने से पहले उसने अपने बिस्तर पर 5 फीट के सांप की केंचुल, रिंग, गले का धागा और चूड़ी रख दिया।

घरवाले रीना को जगाने के लिए उसके कमरे में पहुंचे। वहां उन्हें रीना के बिस्तर पर सांप की केंचुल दिखी। यह देखकर घरवालों ने बेटी के नागिन बनने की बात लोगों को बतानी शुरू कर दी। इसी बीच ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इसमें सामने आया कि रीना का गांव के ही एक युवक से अफेयर चल रहा था। जबकि घरवाले उसकी शादी कहीं और तय कर रहे थे। इसी बात से नाराज होकर रीना ने घर से भागने से पहले यह फिल्मी ड्रामा रचा। जिससे घरवालों में भ्रम बन जाए।

एक ग्रामीण ने बताया कि रीना दो दिन से खेतों में सुनसान जगह पर कुछ तलाश कर रही थी। शायद वह केंचुल ही ढूंढ रही थी। गांव के ही युवक ने बताया कि रीना का अफेयर चल रहा था। यह बात रीना के घरवालों को भी पता थी। इसको लेकर कई बार घरवालों ने उसकी पिटाई बी की ती। लेकिन, रीना मान नहीं रही थी।

थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया- मामला पूरी तरह से सुनियोजित ड्रामा लग रहा है। लड़की का मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि लड़की को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। घरवालो फिलहाल मामले को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts