HomeAccident NewsKanpur Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत

Kanpur Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत

-

– बहन को स्टेशन छोड़कर घर लौट रहे थे, कुचलकर भाग गया ड्राइवर।

कानपुर। घाटमपुर के परास मोड़ के पास अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मार कुचलते हुए भाग निकला। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देने के साथ दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

 

 

फतेहपुर जिले के कलाना गांव निवासी 24 वर्षीय सुमित देर रात अपनी बहन प्रियंका को दिल्ली जाने के लिए कानपुर रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था, जहां से वापस बाइक से अपने साथी गांव निवासी हिमांशु सोनकर के साथ घर लौट रहा था, तभी घाटमपुर थाना क्षेत्र के परास मोड़ के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मारते हुए दोनों युवकों को कुचलकर भाग निकला।

हादसे में दोनों युवकों को मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची घाटमपुर पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों युवक अविवाहित थे, घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि सूचना मिली थी, परिजनों को जानकारी देकर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रात भर सड़क किनारे पड़े रहे मृतक

देर रात अज्ञात वाहन के कुचलने से दोनों युवकों की मौत हो गई। रात भर सड़क किनारे दोनों के शव पड़े रहे, सुबह राहगीरों की सूचना पर पुलिस को घटना की जानकारी हुई, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts