Homeउत्तर प्रदेशLucknowबिजली कटौती से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा, पावर हाउस पर बोला...

बिजली कटौती से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा, पावर हाउस पर बोला धावा

-

– लखनऊ में बिजली कटौती से आधी रात को बवाल।

– गुस्साए लोगों ने पावर हाउस पर बोला धावा, अफसर भागे, दो थानों की पुलिस बुलाई।


लखनऊ। मंगलवार को बिजली कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने कई जगहों पर जोरदार प्रदर्शन किया। केसरी खेड़ा वार्ड के आरडीएसओ पॉवर हाउस पर सैंकड़ों की संख्या में नाराज लोगों ने देर रात धावा बोल दिया।

 

 

इसके बाद मौके से अधिकारी-कर्मचारी भाग गए। मामले की सूचना पर दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। नादरगंज के अंबेडकर पावर पर बिजली कटौती को लेकर जोरदार प्रदर्शन हुआ। यहां से एसएसओ पावर हाऊस छोड़कर भाग गए। राजाजीपुरम स्थित सारीपुर इलाके में बिजली कटौती को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए।
केसरी खेड़ा के स्थानीय पार्षद देवेंद्र सिंह यादव जीतू ने बताया कि सूर्य नगर के ट्रांसफार्मर आए दिन खराब हो जाता है। इसकी शिकायत पर बिजली विभाग के लोग सुबह बनाते हैं। रात में फिर बिजली चली जाती है। इसके कारण 25 हजार की आबादी प्रभावित है।

आज करीब 1 हजार की संख्या में आक्रोशित लोगों पावर हाउस का घेराव कर लिया। मौके पर बिजली विभाग को लेकर जमकर नारेबाजी की। बिजली विभाग के लोग लोगों का फोन तक नहीं उठा रहे हैं। ऐसे में समस्या बढ़ गई है। कोई सुनने वाला नहीं है। देर शाम करीब 7 बजे से बिजली कटी। इसके बाद देर रात तक लोग पॉवर हाउस के बाहर प्रदर्शन करते रहे।

लोगों के विरोध पर एसएसओ भागा

नादरगंज के अंबेडकर पावर पर बिजली कटौती को लेकर जोरदार प्रदर्शन स्थानीय लोगों ने किया है। उनका कहना है कि आए दिन बिजली कटौती से परेशान हो गए हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। लोगों के विरोध के बीच पॉवर हाउस को एसएसओ सहित अन्य अधिकारी छोड़कर भाग गए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts