Homeउत्तर प्रदेशMeerutपल्हैड़ा फ्लाईओवर की दरारों की मरम्मत शुरू

पल्हैड़ा फ्लाईओवर की दरारों की मरम्मत शुरू

-

एक लेन बंद, नीचे का रास्ता भी ब्लॉक, बाकी लेन से गुजर रहे वाहन


शारदा रिपोर्टर मेरठ। दिल्ली-दून हाईवे स्थित पल्हैड़ा फ्लाईओवर की दरारों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। एनएचएआई ने दरार वाले हिस्से में काम कराने के लिए संबंधित लेन बंद कर दी है। हालांकि, फ्लाईओवर की बाकी लेन से वाहनों का आवागमन जारी है। सुरक्षा के लिए मरम्मत वाले हिस्से के नीचे का रास्ता भी बंद किया गया है।

पिछले दिनों फ्लाईओवर में दरारें बढ़ने और नीचे से रोड़ी-डस्ट के टुकड़े गिरने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुल की तकनीकी जांच कराने और जल्द मरम्मत की मांग की थी।

मामले की जानकारी मिलने पर सिवाया टोल की टीम ने मौके पर पहुंचकर फ्लाईओवर का निरीक्षण किया था। टीम ने दरार वाले हिस्से के नीचे सुरक्षा बैरियर लगवाए और एनएचएआई के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी थी।

अब एनएचएआई ने मरम्मत का काम शुरू करा दिया है। काम के दौरान संबंधित लेन पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। दूसरी लेन से यातायात सामान्य रूप से जारी है। मरम्मत के दौरान एहतियात के तौर पर फ्लाईओवर के नीचे का रास्ता भी पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया है। इससे निर्माण सामग्री या टूटे हुए हिस्से के नीचे गिरने की स्थिति में वाहनों और राहगीरों को नुकसान से बचाया जा सके।

फिलहाल मरम्मत वाले हिस्से के आसपास सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। बाकी लेन चालू रहने से हाईवे पर यातायात पूरी तरह बंद नहीं हुआ है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts