मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया, पति से पूछताछ जारी
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खानूवा में सोमवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में भी हलचल मच गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम खानूवा निवासी हया (24) पत्नी आमिर ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इमलिया से विवाहिता के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हया की मौत को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई। मायके पक्ष के लोगों ने घटना की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विवाहिता ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया अथवा मामला किसी अन्य घटना से जुड़ा है।
इस मामले में जालौन कोतवाली की प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है सबको पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जिसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।