Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: घर में आग लगने से मासूम बच्चे की जलकर मौत, सरूरपुर...

Meerut: घर में आग लगने से मासूम बच्चे की जलकर मौत, सरूरपुर में मोमबत्ती से हुआ हादसा

-

– सरूरपुर में मोमबत्ती से हुआ हादसा, मां गई थी घेर में दूध लेने, मौके पर ही तोड़ा दम।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में जलाई गई मोमबत्ती से लगी आग में दो माह के मासूम कृष्णा की झुलसकर मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

 

 

जानकारी के अनुसार, साजन का दो माह का बेटा कृष्णा अपने घर के कमरे में बिस्तर पर सो रहा था। उसकी मां अपने घेर में दूध निकालने गई हुई थी। घर में अंधेरा होने के कारण एक बच्चे ने रोशनी के लिए मोमबत्ती जलाई। कुछ ही देर बाद मोमबत्ती गिर गई। जिससे बिस्तर में आग लग गई। आग तेजी से फैली और पूरे बिस्तर को अपनी चपेट में ले लिया। उसी बिस्तर पर सो रहा मासूम कृष्णा भी आग की लपटों में घिर गया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया।

ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मासूम बुरी तरह झुलस चुका था। लोगों ने उसे संभालने की कोशिश की, परंतु उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आग की वजह से घर में रखा बेड, कपड़े और अन्य घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। हादसे के बाद परिवार गहरे सदमे में है। गांव के लोग लगातार परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। मौके पर मौजूद प्रधान मसरूफ ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सूचित कर परिवार को आर्थिक लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू कराने की बात कही।

ग्रामीणों का कहना है कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। परिजनों और ग्रामीणों ने
प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि इस कठिन समय में उन्हें सहारा मिल सके।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts