Homeउत्तर प्रदेशMeerutमवाना: साप्ताहिक बाजार पर पुलिस ने की कार्रवाई, सड़क किनारे लगे ठेले...

मवाना: साप्ताहिक बाजार पर पुलिस ने की कार्रवाई, सड़क किनारे लगे ठेले हटवाए

-

– यातायात व्यवस्था सुचारु की गई।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मवाना तहसील क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक बाजार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। प्रशासन के निर्देश पर सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए ठेले, स्टॉल और फेरी दुकानों को हटाया गया। इस दौरान दुकानदारों को निर्धारित स्थानों पर ही कारोबार करने की सख्त हिदायत दी गई।

 

 

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, साप्ताहिक बाजार के कारण मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था बाधित हो रही थी। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

स्थानीय नागरिकों की लगातार शिकायतों के बाद पुलिस और प्रशासन की एक संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया, लेकिन पुलिस की सख्ती और समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हो गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे अवैध बाजारों के खिलाफ नियमित अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना और आमजन को होने वाली परेशानी को दूर करना है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने व्यापारियों से अपील की है कि वे अपनी दुकानें निर्धारित स्थानों पर ही लगाएं और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts